A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमङीङवाणा-कुचामनजयपुरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

अपराधियों के विरुद्ध जिला पुलिस की विशेष कार्रवाई

आपराधिक प्रवृत्ति के 20 व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।

श्रीमती ऋचा तोमर (IPS), पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना–कुचामन के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सेक्टर परबतसर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निम्न कार्यवाही की गई:

आपराधिक प्रवृत्ति के 20 व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट / आबकारी एक्ट / आरएनसी एक्ट*
कुल 05 प्रकरण दर्ज किये गये।

एनडीपीएस एक्ट में वांछित ₹5000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर 02 वाहनों को जप्त किया गया।

अपराधियों के सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले 52 व्यक्तियों को पाबंद किया गया।

हाईवे के समीप स्थित 40 होटल-ढाबों की जांच की गई।

जिला डीडवाना–कुचामन पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!