A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अलीगढ़ गोंडा रोड निर्माण की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग का घेराव , किसान जताएंगे उग्र आंदोलन

जिला संवाददाता

‘ अलीगढ़ गोंडा रोड निर्माण की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग का घेराव , किसान जताएंगे उग्र आंदोलन

अलीगढ़ : जर्जर अलीगढ़ गोंडा रोड के निर्माण को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग का घेराव किया गया । किसानों ने विभाग के मुख्य द्वार पर ताले लगाए और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों , सहित अधीक्षण अभियंता को बंधक बना लिया । प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी और एडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने 25 नवंबर से रोड निर्माण शुरू करने का वादा किया और तब तक आंदोलन स्थगित कर दिया । किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 25 नवंबर तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ , तो वे उग्र आंदोलन करेंगे । ज्ञापन एडीएम अलीगढ़ को सौंपते हुए किसान अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे । यह जानकारी चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो , मंडल प्रवक्ता , भारतीय किसान यूनियन टिकैत , अलीगढ़ ने ।

Back to top button
error: Content is protected !!