

जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
सरदारपुर।आर्याव्रत पत्रकार संघ में तहसील अध्यक्ष के रूप में दिनेश मारू को नियुक्त किया गया है,। यह नियुक्ति सरदारपुर में पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में, सरदारपुर तहसील से आर्याव्रत पत्रकार संघ (Aryavrat Patrakar Sangh) ने अपनी तहसील इकाई का विस्तार करते हुए, दिनेश मारू को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्रीजी, प्रदेश अध्यक्ष विजय नीमाजी एवं धार जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जोशीजी के द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिनेश मारू को सौंपी गई है। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मारू को एक अनुभवी, निष्पक्ष और बेबाक पत्रकार के रूप में जाना जाता है, जिनसे संगठन को सरदारपुर में मजबूती मिलने की उम्मीद है।
अपनी नियुक्ति पर, दिनेश मारू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मैं इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। तहसील के सभी पत्रकार साथियों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं व अधिकारों के लिए हमेशा खड़ा रहना मेरी प्राथमिकता होगी। हम निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दिनेश मारू के तहसील अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही सरदारपुर व आसपास के पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके प्रशंसकों ने खुशी जाहिर करते हुए सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ।

