A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरसीतापुरहरदोई

इफको एमसी ने मनाया दसवां स्थापना दिवस

  • *इफको एमसी ने मनाया दसवां स्थापना दिवस*

    कृषि रसायन के क्षेत्र में 28 अगस्त 2015 को स्थापित इफको-एमसी (इफको और मित्सुबिसी कॉरपोरेशन के बीच संयुक्त उद्यम) ने 10 साल पूरे होने पर 10वां स्थापना दिवस मनाया !

    कार्यक्रम का आयोजन इफको ई बाज़ार सिधौली सीतापुर में किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इफको क्षेत्र प्रबंधक श्री शिवचंद शुक्ला जी और विशिष्ट अतिथि श्री योगेश कुमार शर्मा ए.डी.ओ. कृषि विभाग और श्री अनिल कुमार शुक्ला ए.डी.ओ कोऑपरेटिव,श्री जुल्फेकार अहमद मंडल विपणन प्रबंधक इफको-एमसी सीतापुर,श्री आलोक कुमार मिश्रा क्षेत्रीय विपणन प्रतिनिधि, हरदोई,प्रधान मोहम्मद उस्मान अकोहरा ग्राम इफको-एम सी मंडल की पूरी टीम,ई बाजार सिधौली केन्द्र के बिक्री प्रभारी श्री संजय यादव व वरिष्ठ बिक्री सहायक श्री इंद्रजीत वर्मा और साथ ही लगभग 65 किसान मौजूद रहे…

    कार्यक्रम में इफको एम सी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मनोज वार्ष्णेय ने विडियो संदेश के माध्यम से इफको एम सी के बारे में जानकारी देते हुए संघठन के 3 मूल सिद्धांतों *”सही दवा – सही दाम व किसान सुरक्षा बीमा योजना”* के बारे में जानकारी दी…
    साथ इफको से आए वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शिव चंद्र शुक्ला ने इफको के फर्टिलाइजर व नैनों यूरिया व नैनों डी एपी की जानकारी विस्तृत रूप से किसानों भाइयों को दी,इसी क्रम में हरदोई इफको एम सी से आए आलोक कुमार मिश्रा ने किसानों को धान में लगने वाले कीट एवम् रोगों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के बारे में जानकारी साझा किया,इसी क्रम में इफको एम सी मंडल विपणन प्रबंधक श्री जुल्फेकार अहमद ने किसानों को आने वाली आगामी आलू की फसल के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को इफको एम सी की दवाओं पर मुफ्त मिलने वाले *किसान सुरक्षा बीमा योजना* से अवगत कराया..
    कार्यक्रम के अंत में इफको ई-बाजार सिधौली सीतापुर के बिक्री केंद्र प्रभारी संजय यादव ने किसानों और आए हुए मेहमानों को धन्यवाद दिया और भविष्य में इसी तरह के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सुझाव देना जारी रखने का अनुरोध किया,अंत में सभी किसानों को लंच के साथ इफको व इफको एम सी की ओर से 10वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्मृति चिन्ह रूप में बैग वितरित किए गए…

Back to top button
error: Content is protected !!