A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद कटरा थाना में सुबह टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुलिस मुतभेड में घायल थाना को० कटरा पुलिस द्वारा राबर्टसगंज तिराहे पर सदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद कटरा थाना में सुबह टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुलिस मुतभेड में घायल थाना को० कटरा पुलिस द्वारा राबर्टसगंज तिराहे पर सदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी

थाना को० कटरा पुलिस द्वारा राबर्टसगंज तिराहे पर सदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस पार्टी द्वारा भी पीछा किया गया जो पीएसी गेट के आगे रोड़ पर पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर करने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उस व्यक्ति के दोनों पैरों में गोली लगी है

दिनांक 11.04.2026 को प्रातः थाना को० कटरा क्षेत्रांतर्गत सद्भावनानगर में राजीव उर्फ रिंकू सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी देवरी विरोही थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर (प्रधान पति-ग्राम देवरी) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को० कटरा पर तत्काल सुसंगत धाराओं में 02 आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है। नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पांच टीमों का गठन किया गया था। थाना को० कटरा पुलिस द्वारा राबर्टसगंज तिराहे पर सदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस पार्टी द्वारा भी पीछा किया गया जो पीएसी गेट के आगे रोड़ पर पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर करने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उस व्यक्ति के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस पार्टी द्वारा घायल व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राजेन्द्र सोनकर पुत्र स्व० शोभा सोनकर निवासी देवरी विरोही थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर बताया जो थाना को० कटरा पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 97/2026 धारा 103(1),352,351(3),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट का वाछित अभियुक्त है । अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा आलाकत्ल सहित 02 तमंचा, 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 12 बोर भी बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त राजेन्द्र सोनकर को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय मीरजापुर भेजा गया । अभियुक्त के विरूद्ध कुल 06 अभियोग पूर्व में पंजीकृत है तथा उपरोक्त अभियोग में उसकी गिरफ्तारी हेतु 50 हजार रूपये के पुरस्कार भी घोषित है

Back to top button
error: Content is protected !!