A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

ऑटो चालकों को पूर्व निर्धारित दर पर मिलेगी गैस – कलेक्टर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर संदीप जी.आर. की संवेदनशीलता से ऑटो चालकों को पूर्व निर्धारित दर पर ऑटो एलपीजी गैस उपलब्ध होगी। कलेक्टर संदीप जी.आर. को शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम अमन मिश्रा एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे द्वारा राहतगढ़ बस स्टैंड के समीप स्थित गो गैस पंप पर कार्रवाई की गई थी, जहां निर्धारित दर से अधिक दर पर ऑटो चालकों को गैस प्रदान की जा रही थी। एसडीएम द्वारा कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से गैस का वितरण बंद कराया गया था एवं आवश्यक कार्रवाई की गई थी तथा संबंधित पंप संचालक को निर्देशित किया गया था कि पूर्व निर्धारित दर पर गैस का वितरण किया जाए एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं, तब तक गैस का वितरण न किया जाए। गो गैस पंप संचालक एवं संबंधित अधिकारी एसडीएम अमन मिश्रा एवं जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक के समक्ष उपस्थित हुए और उन्होंने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। संबंधित द्वारा जानकारी दी गई कि मौजूदा ऑटो एलपीजी स्टॉक को ₹85.00 प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। कार्यालय के निर्देशानुसार, यह घोषित किया गया कि उपलब्ध ऑटो एलपीजी का शेष स्टॉक (2500 लीटर) ₹85.00 प्रति लीटर के खुदरा बिक्री मूल्य पर बेचा जाएगा। इसके पश्चात, जब यह स्टॉक समाप्त हो जाएगा, तो नए स्टॉक पर संशोधित दर लागू करने से पूर्व ग्राहकों को 24 घंटे पूर्व सूचना प्रदान की जाएगी। उसके बाद ही नए स्टॉक की बिक्री संशोधित दर पर प्रारंभ की जाएगी। कलेक्टर द्वारा सभी प्रकार के गैस उपभोक्ताओं एवं पेट्रोलियम उपभोक्ताओं को आसानी से गैस, डीजल, पेट्रोल उपलब्ध हो सके, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आगम पेट्रोल पंप पर भी एलपीजी गैस की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित कराई जा रही है, जिससे ऑटो चालकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!