A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

ऑपरेशन क्लीन राइड : रोडवेज में वर्षों से जमे एसटीडी माफिया का भंडाफोड़, तीन जिलों से आठ गिरफ्तार।

झालावाड़ 31जनवरी। झालावाड़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन राइड” के तहत सरकारी रोडवेज में वर्षों से पनप रहे एसटीडी (स्पेशल टिकट ड्यूटी) कल्चर और उससे जुड़े माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएस (प्रोबेशनर) कमल मीना द्वारा की गई गहन जांच और स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर की गई।

जांच में सामने आया कि यह गैंग रोडवेज की फ्लाइंग टीमों की एडवांस सूचना परिचालकों को देता था, जिसके बदले उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। बदले में परिचालक टिकटों में गबन कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। कुछ रूट्स पर तो 40 प्रतिशत तक राजस्व क्षति की बात सामने आई है।

अब तक की गई गिरफ्तारियों में तीन अलग-अलग जिलों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में अन्य जिलों से भी और गिरफ्तारियां होने की पूरी संभावना है।

इस कार्रवाई से रोडवेज में फैले भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार हुआ है और ईमानदार कर्मचारियों व यात्रियों में भरोसा बढ़ा है।

Back to top button
error: Content is protected !!