A2Z सभी खबर सभी जिले की

करंट की चपेट में आने से मां बेटे की दर्दनाक मौत,घर में मचा होहराम –

सिसवां/महराजगंज

करंट की चपेट में आने से मां बेटे की दर्दनाक मौत,घर में मचा होहराम –

 महाराजगंज जनपद के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत चौधरी चरण सिंह वार्ड में शुक्रवार अपराहन एक दर्दनाक घटना घटी,जिससे पूरे कस्बे में सनसनी मच गई –

 प्राप्त जानकारी के अनुसार चौधरी चरण सिंह वार्ड में रामदेव सिंह जो पेशे से किसान है, सुबह वह अपने खेत चले गए थे, लगभग 11 बजे जब वह घर लौटे तो उन्होंने अपने पत्नी को पानी पीने के लिए आवाज लगाये ।आवाज सुनकर पढ़ाई कर रहा उनका 17 वर्षीय छोटा बेटा अखिलेश अपनी मां को बुलाने के लिए रसोई तरफ बढ़कर देखा तो उसकी मां रम्भा देवी आंगन में पानी की मोटर के पास अचेतावस्था में पड़ी है

 मां की हालत देखकर अखिलेश घबरा गया और उसे उठाने का प्रयास करना करने लगा, इसी दौरान अखिलेश भी करंट के चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया काफी देर तक अंदर से कोई हलचल न होने से रामदेव सिंह अंदर पहुंचे जहां उन्होंने मां बेटे को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो उसके होश उड़ गए । परिजनों ने दोनो को लेकर सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत्यु घोषित किया । ग्रामीणों की सूचना पर कोठीभर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेज कर जांच में जुट गई ।

Back to top button
error: Content is protected !!