A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

कलेक्टर परिसर में फांसी लगाने की महिला ने की कोशिश

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची महिला ने परिसर में पेड़ से फंदा लगाने की कोशिश की फंदा लगाते देखा सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग दौड़े और महिला को पकड़ समझाइश देकर शांत कराया। महिला जमीन संबंधी मामले में शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी लेकिन सुनवाई नहीं होने से वह परेशान थी। भूरी बाई अहिरवार निवासी बसाहरी थाना खिमलासा कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंची थी उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन ने शासकीय जमीन मौजा बसाहरी में 0.6 हेक्टेयर जमीन का पट्टा वर्ष 2002 में दिया गया था। और उस जमीन पर खेती कर रही थी। करीब 2 साल खेती करने के बाद जमीन खाली पड़ी थी फसल नहीं लगाई। पांच वर्षों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही भूरी बाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में रहने वाली एक महिला ने मेरे पति को बहला फुसला कर उक्त पट्टेकी जमीन को अपने नाम पर कर लिया है। उसके पति सुखलाल अहिरवार का करीब 10 सालों से कुछ पता नहीं है जमीन के संबंध में जानकारी मिली तो पर पता चला कि पिछले करीब 5 सालों से न्याय की गुहार लगाते हुए सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रही हूं तहसीलदार एसडीएम कलेक्टर और भोपाल तक शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं। मजबूर होकर ऐसा कदम उठाना पड़ा महिला ने प्रशासन से जमीन वापस दिलाने की मांग की मामला सामने आते ही प्रशासन के अधिकारी महिला की समस्या का निराकरण करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं दस्तावेजों की जांच की जा रही है

Back to top button
error: Content is protected !!