A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में 47600 करोड़ रूपये कि 15 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

कनपुरिया अंदाज में पाकिस्तान को दिया करारा जवाब कहा दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जायेगा

कानपुर में प्रधानमंत्री ने 47600 करोड़ रूपये की 15 परियोजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास किया

 

वन्दे भारत । कानपुर नगर।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को पटना से सीधे कानपुर पहुंचे। करीब सवा दो घंटे शहर में रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मंच से बटन दबाकर प्रदेश की 47,600 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पेंटिंग बनाकर लाए लोगों को लेकर पीएम मोदी बोले कि एसपीजी के लोग उनको ले लें। पेंटिंग लाए हुए लोगों से कहा कि अपना पता उस पर लिख दें मैं चिट्टी भेजूंगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो, ये हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरुरी है ही। ये देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरुरी है। इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया।

 

ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। एक समय था, जब भारत सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था। हमने उन हालातों को बदलने को शुरुआत की। ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है। पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए। बेटी ऐशन्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है।

 

सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया स्वागत कहा

सीएम योगी ने कहा माँ गंगा के पवित्र तट पर स्थित कानपुर की क्रांति धरा पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यूपी वासियों की ओर से स्वागत करता हूं। भारत की नई डिफेंस सिस्टम ने जिस तरह से दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। यह प्रधानमंत्री के 10 साल पहले शुरू किए गए प्रयास का नतीजा है। पीएम मोदी की अगुवाई में मेड इन इंडिया की उस ताकत का भी एहसास दुनिया को कराता है, जो इस बार ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया ने देखा है। यह आत्मनिर्भर भारत की सफलता का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। आपके नेतृत्व पर हमें गर्व है।

ऑपरेशन सिंदूर न्याय की प्रतिज्ञा है, प्रत्येक भारतीय की भावनाओं और देश के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है।

देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देश के दुश्मनों को जिस भाषा में वो समझे उसी भाषा में जवाब दिया जाता है। पहले सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम के कारण आज पूरी दुनिया भारत के शक्ति और शक्ति को एक उदाहरण के रूप में मान रही है।

 

प्रधानमंत्री से मिला शुभम का परिवार

पहलगाम हमले के शहीद शुभम द्विवेदी के परिजनों ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की। शहीद शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पत्नी ऐशान्या मौजूद रहीं। उन्हें नरवल के उपजिलाधिकारी अपने वाहन से लेकर पहुंचे थे। यह मुलाकात बहुत भावुक रही। शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने कहा कि ऐसा लगा जैसे किसी बड़े ने सिर पर हाथ रख दिया हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके मैं बहुत भावुक हो गई। प्रधानमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि आतंकवाद के समूलनाश तक लड़ाई जारी रहेगी।

 

कानपुरिया अंदाज में पाकिस्तान पर बोला करारा जवाब कहा दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जायेगा

आतंक को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुये पीएम मोदी ने कहा, अगर मैं कनपुरिया अंदाज में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। आतंकियों के ठिकानों को सैकड़ों मील अंदर जाकर तबाह किए। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उस ब्रह्मोस मिसाइल का भी नया पता है- उत्तर प्रदेश। भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी। भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा। आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!