
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं भरतपुर – सोनहत विधानसभा के विधायक प्रत्याशी 2023. रहे श्याम सिंह मरकाम ने दिनांक 5 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में मान . नितिन गडकरी केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री से मुलाकात करके भरतपुर-सोनहत विधान सभा क्षेत्र के सड़कों के संबंध में पत्र दिया। साथ ही पालीतानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में जीर्ण शीर्ण सड़कों के नवनिर्माण कार्यों के लिए सड़क एवं परिवहन केंद्रीय मंत्री से आग्रह कर पत्र सौंपे।
1 *कठौतिया से जनकपुर 90 किलोमीटर मार्ग चौड़ीकरण की मांग*
श्याम सिंह मरकाम ने विशेष आग्रह करते हुए कहा कठौतिया से जनकपुर राज्य मार्ग क्र . 8 को चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव रखा जिस पर नितिन गडकरी ने सहमति व्यक्त की । जनकपुर से हरचोका – सीतामणी राम वन गमन पथ मार्ग एक अत्यंत महत्व पूर्ण मार्ग है। जिसको राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर तत्काल निर्माण कराया जाय।
भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की जनता वर्षों से इस मार्ग की चौड़ी करण की मांग करते रहे हैं। इस मार्ग के बनने से आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा श्याम सिंह मरकाम ने मुलाकात के बाद कहा कि सड़कों का चौड़ीकरण क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह काम जल्द ही पूरा होगा। इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री गडकरी जी ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि इस मार्ग के निर्माण के लिए कहा कि इस कार्य के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से रूची लूंगा और बहुत जल्द ही सर्वे करा कर स्वीकृति प्रदान करूंगा। संभव हुआ तो मैं इस मार्ग का शिलान्यास भी करूंगा।


















