A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कैमुर के नुर आलम ने UPSC में 625 वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का सम्मान

बनाएंकैमूर के लाल नूर आलम ने UPSC में 625वीं रैंक लाकर जिले का नाम किया रोशनभभुआ/मोहनिया (कैमूर): कैमूर जिले के लिए गर्व की बात सामने आईहै। मोहनिया के युवा नूर आलम ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 625वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नूर आलम मोहनिया के कपड़ा व्यवसायी अब्दुल्ला अंसारी के पुत्र हैं। साधारण परिवार से आने वाले नूर आलम ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह बड़ी सफलता हासिल की है।उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। नूर आलम की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, रतवार (मोहनिया) से हुई, जहां से उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।

आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने एनआईटी भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। नूर आलम शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और प्रशासनिक सेवा में जाने सपना लंबे समय से था।उन्होंने पहले ही 65वीं बीपीएससी परीक्षा पास कर ली थी और वर्तमान में रोहतास जिले के तिलौथू में मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। अब UPSC में सफलता हासिल कर उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नूर आलम की इस सफलता से कैमूर जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नूर आलम ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

परिजनों ने बताया कि नूर आलम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपने निरंतर परिश्रम को दिया है। जिले के कई सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

( कैमुर से अफसार आलम)

Back to top button
error: Content is protected !!