A2Z सभी खबर सभी जिले की

खबर का संज्ञान लेकर सीडीओ ने सीएचसी निर्माणाधीन लैब भवन का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश 

ईंट की टेस्टिंग रिपोर्ट न आने तक निर्माणाधीन लैब भवन निर्माण कार्य बंद

खबर का संज्ञान लेकर सीडीओ ने सीएचसी निर्माणाधीन लैब भवन का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

 

ईंट की टेस्टिंग रिपोर्ट न आने तक निर्माणाधीन लैब भवन निर्माण कार्य बंद

 

सरीला (हमीरपुर)। बीते दिनों नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे लैब भवन निर्माण में धांधली व अनियमितताओं की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन लैब भवन निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानक के अनुरूप कार्य कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन लैब भवन का निर्माण हो रहा है। इस भवन के निर्माण में बिना कालम के निर्माण किए जाने का मामला मीडिया में जमकर सुर्खियों में था। निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग भी किया जा रहा था। सीडीओ ने चिनाई की ईंट तत्काल बदलने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने बताया कि यह भवन बिना कालम का बनाया जाना है। यह बात यहां के लोगों को फिर भी हजम नहीं हुई है। उधर कार्यदायी संस्था के जेई अतुल गुप्ता ने बताया कि ईंट की टेस्टिंग रिपोर्ट न आने तक निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। भवन का मानक के अनुसार निर्माण कराया जाएगा। उधर कस्बे के लोगों ने भवन निर्माण में धांधली बरतने की शिकायत विधायक मनीषा अनुरागी से भी की है। इससे पहले सरीला नगरवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार अनुरागी से भी धांधली की शिकायत की थी। जिस पर सरीला नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार अनुरागी ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर मानक विरुद्ध कार्य को मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी लैब भवन निर्माण का कार्य मानक विरुद्ध किया जा रहा था। आखिरकार शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने लैब भवन का औचक निरीक्षण किया तो धांधली की पोल खुल गई। फिलहाल कार्य को बंद करा दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!