A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खरगोन न्यूज :-वृद्धाश्रम महेश्वर में वरिष्ठजनों को कानूनी अधिकारों से किया जागरूक

वृद्धाश्रम महेश्वर में वरिष्ठजनों को कानूनी अधिकारों से किया जागरूक

खरगोन 01 फरवरी 2026। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर श्री अखिलेश जोशी के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई द्वारा वृद्धाश्रम महेश्वर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए सुश्री जैन ने वरिष्ठजनों को उनके विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने उनके माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत उपचार, विशेष सुविधा आदि अधिकारों पर चर्चा की।

शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मण्डलोई ने वृद्धजनों के अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और कहा कि किसी समस्या पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निराकरण कराया जा सकता है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रभारी श्री जगदीश रंसौरे एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!