
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को रीठी नगर से मुहांस तक बड़े ही धूमधाम के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए हाथों में ध्वज लेकर पदयात्रा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया। देखा गया कि रीठी नगर के न्यू कालोनी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई पदयात्रा में रंग बिरंगी ध्वजाओं के साथ बड़ी संख्या में महिला बच्चे एवं अन्य लोगों ने शामिल होकर भाग लिया। यात्रा से पूरा कस्बा श्याम मय रहा। यात्रा में शामिल लोग श्री खाटू श्याम के जयकारे लगाते दिखे। भव्य पदयात्रा यात्रा न्यू कालोनी दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर, गोलबाजार, श्री राम-जानकी मंदिर रीठी से होते हुए देश में प्रसिद्ध संकट मोचन धाम मुहांस मंदिर पर समाप्त हुई।
जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान मुकेश कंदेले, बिंजन श्रीवास, राशु कंदेले, संस्कार मांझी, अनिल कंदेले, ऋषभ पाल, हैप्पी अग्रवाल, संजय सेन, साकेत कंदेले, अनुराग सेन, कन्हैया बर्मन, प्रिंस बिलैया, हर्ष कंदेले, शुभम पटेल, गुलाब सिंह, आषीश राय, देवकरण पटेल, सोनू सेन सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।





