
खारड़ा में श्री हनुमान जी के 22वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया।
पाली रोहट क्षेत्र की खारड़ा बांध में श्री हनुमान जी के 22 वां वार्षिक उत्सव के मौके पर शनिवार रात्रि को जागरण व रविवार 1 फरवरी 2026 को महा प्रसादी का आयोजन किया गया।व श्री हनुमान जी के मंदिर पर घीसु दास पुत्र अयोध्या दास वैष्णव द्वारा ध्वजारोहण किया गया वह साधु संतों का हनुमान सेवा समिति खारड़ा द्वारा बहुमान किया गया। श्री राम कुटिया के महाराज श्रवण दास जी पंडित सुनील व्यास के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजन किया गया इस मौके पर पुजारी जगदीश दास वैष्णव, घीसुदास वैष्णव ,तेज दास वैष्णव, मंगल सिंह चौहान, हेम सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह खारोल,सुख भारती, जगदीशपुरी, गोपाराम प्रजापत, चेन सिंह सोलंकी ,मोहन दास, वैष्णव सोनाराम बंजारा भवरलाल चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।





