A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गम्हरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी, 300 किलो जावा महुआ नष्ट

सरायकेला-खरसावां, 21 मार्च 2025 – जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला के निर्देशानुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र के जमजोरा गांव में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई| गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में 300 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया और 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। मौके से तीन संचालकों की पहचान की गई, जिनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है |अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध शराब के व्यापार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!