
गया, 31 मार्च 2026, गया जिला का पूर्व से रूके हुए 281 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का रुका हुआ पेंशन पुनः त्रुटि सुधार कराते हुए चालू करने हेतु जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसमें यथा इमामगंज-37, खिजरसराय-11, वजीरगंज-48, बोधगया-15, गुरूआ-21, बांकेबाजार-20, शेरघाटी-29, नगर-13, बाराचट्टी-22, अतरी-05, मोहनपुर-15, टनकुप्पा-02, गुरारू-09, डोभी-22, कोंच-04 एवं परैया 08 पेंशनधारी इसमें शामिल है। जिलाधिकारी ने त्वरित कारवाई करते हुए सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, गया को सभी पेंशनधारियों का पेंशन अविलंब चालू कराने हेतु निदेश दिया। पेंशन चालू होने के उपरांत ये सभी पेंशनधारियों का पूर्व से पेंशन की रूकी हुई राशि भी इन्हें प्राप्त होगी। विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से सीधे लाभुक के बैंक के खातें में भेजी जाती है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़


