A2Z सभी खबर सभी जिले की

गायब हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाया,फोन पा कर लोगो के चेहरे पर आई मुस्कान 

गायब हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाया,फोन पा कर लोगो के चेहरे पर आई मुस्कान

कुशीनगर, कुशीनगर पुलिस ने जनता का भरोसा एक बार फिर जीत लिया है। जनपद कुशीनगर के नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सर्विलांस सेल ने 175 अदद मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपसौं दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर सर्विलांस सेल को यह जिम्मेदारी सौंपी सौं गई थी। टीम ने तकनीकी संसाधनों और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की और शुक्रवार 06 सितंबर 2025 को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए। मोबाइल बरामदगी का ब्यौरा : VIVO – 46 REDMI – 30 REALME – 28 OPPO – 15 INFINIX – 14 POCO – 10 MOTOROLA – 10 SAMSUNG – 08 ONE PLUS – 06 TECHNO – 04 IQOO – 03 ITEL – 01 कुल बरामद : 175 मोबाइल, कीमत लगभग 40 लाख रुपये यहां बताना लाजमी होगा कि इस सफलता के पीछे सर्विलांस सेल की मेहनत रही हैं। उप निरीक्षक शरद भारती, सर्विलांस प्रभारी,कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार,कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह,मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव,मुख्य आरक्षी आतिश कुमार,आरक्षी राहुल यादव,आरक्षी रणवीर सिंह प्रियदर्शी की रोल अहम रही।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा – “जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी न केवल तकनी की दक्षता का उदाहरण है, बल्कि पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। भविष्य में भी जनता की समस्या ओं के समाधान के लिए इसी तरह के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!