A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गोविंदपुरा में पानी संकट गहराया, दो ट्यूबवेल होने के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी।

झालरापाटन 08 अप्रैल क्षेत्र के समीप स्थित गोविंदपुरा गांव में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव में दो ट्यूबवेल होने के बावजूद पानी की आपूर्ति घरों तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी निकलने के बावजूद वितरण व्यवस्था सही नहीं होने के कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। कई मोहल्लों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आने की शिकायत है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।

महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से ही पानी के लिए कतारें लगानी पड़ती हैं, जिससे दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!