A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ग्रामीणों की सतर्कता से बची

अयोध्या
जानाबजार वासियो की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया । मुख्य हैदरगंज बाजार में चौक से लेकर सब्जी मंडी तक 440 वोल्टेज की विद्युत लाइन तारों में प्रवाहित हो रही है। सुबह ग्यारह बजे के आसपास कपड़ा व्यवसाय सचिन अग्रहरि के दुकान के पास विद्युत स्पार्किंग होने लगी । विद्युत की चपेट में आए लगभग दस हजार के कपड़े और सामान जलकर राख हो गए। बाजार वासियों ने तत्काल विद्युत लाइन कटवाकर आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र हैदरगंज की मुख्य कस्बा हैदरगंज बाजार में चौक से लेकर सब्जी मंडी तक आधे दर्जन खम्भा के विद्युत तारों मे खुली विद्युत लाइन दौड़ रही है। 440 वोल्टेज की विद्युत लाइन के चलते कई बार इस इसपार्किंग हुई थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस कसौधन ग्राम प्रधान राकेश अग्रहरी ने बताया कि शिकायत विद्युत विभाग से की गई थी । परंतु तार हटाकर केबल नहीं लगाया गया था। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते मंगलवार को लगभग 11:00 बजे सचिन अग्रहरि कपड़ा व्यवसायी के दुकान के पास से जा रहे विद्युत तार से स्पार्किंग होने के चलते कपड़ा व्यवसायी की दुकान में बाहर लगे फाइबर के बोर्ड और दुकानों पर बाहर शो के लिए टगे कपड़े जलने लगे। इसकी जानकारी आसपास की व्यवसाईयों को होने पर तुरंत सूचना विद्युत विभाग को दिया व्यवसायियो की सूचना पर तत्काल विद्युत कटवाकर कर आग पर काबू पाया जा सका। और एक बड़े हादसे को टाला जा सका । व्यवसायी सचिन अग्रहरि ने बताया कि कपड़े और सामान मिलकर लगभग 10000 का नुकसान हुआ आग से हुआ है । विद्युत विभाग के अवर अभियंता सतीश भारती ने बताया की जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मचारियों को भेज कर स्पार्किंग स्थल को ठीक कराया गया। और हफ्ते भर में लगभग विद्युत लाइनों को केबल लाइन में बदल दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!