A2Z सभी खबर सभी जिले की

जमीन धोखाधड़ी मामले में ढीमरखेडा पुलिस को मिली सफलता

कटनी;

*रायपुर से हुई मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी*

*जमीन धोखाधड़ी मामले में ढीमरखेडा पुलिस को मिली सफलता*

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में, थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली की रिपोर्ट पर आदी पटेल, मुकेश पटेल के विरूद्ध महार्षि की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी जो प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 318(2), 318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर. एम. फाउडेंसन ऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल एंव मुकेश पटैल को पूर्व में गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण का एक अन्य आरोपी मनीष पांडे जो की पूर्व में थाना एनकेजे क्षेत्र में रहता था और अपना मकान बेचकर यहां से जा चुका था। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को इसके रायपुर में होने की खबर मिली तो उसे दबोचने के लिए विशेष दल रवाना किया गया और पुलिस दल ने फरार आरोपी मनीष पटेल को रायपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।

 

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, आर. पंकज सिंह, आर. डुमनदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!