A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी सफलता 48 घंटे में सुलझा डबल मर्डर केस

इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट 🖊️🖊️

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता: 48 घंटे में सुलझा डबल मर्डर केस, 4 आरोपी गिरफ्तार जांजगीर | 03 अप्रैल 2026जांजगीर जिले के थाना मुलमुला अंतर्गत ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज बुजुर्ग दंपत्ति दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला?दिनांक 01 अप्रैल 2026 की सुबह ग्राम खपरी में 70 वर्षीय संतराम साहू और उनकी पत्नी 65 वर्षीय श्यामबाई साहू का शव घर में खून से लथपथ हालत में मिला। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर टीम, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की गई। जांच में हुआ बड़ा खुलासाजांच के दौरान सामने आया कि आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। मृतक के जाग जाने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए नकली बाल, टोपी और मुखौटे का इस्तेमाल कर रहे थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। ऐसे पकड़े गए आरोपीसायबर और थाना मुलमुला की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर को हिरासत में लिया।पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया, जिसके बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपीगजेन्द्र पाल दिनकर (24 वर्ष) – मुख्य आरोपीसुरेन्द्र यादव (25 वर्ष) – साजिशकर्ताश्यामरतन दिनकर (53 वर्ष) – रेकी और सामान छिपाने में शामिलविजेन्द्र पाल दिनकर (26 वर्ष) – आरोपी को फरार होने में मदद आरोपियों की भूमिकागजेन्द्र पाल – घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला, सोने की चैन लूटीसुरेन्द्र यादव – योजना बनाई, पुरुष पर ह

Back to top button
error: Content is protected !!