A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी का औचक निरीक्षण

इनकार लाभार्थी के यहां गृह भ्रमन कर,बच्चे को टीका लगवाया

आज दिनांक 03/12/2025 पटना जिला के अंतर्गत प्रखंड बाढ़ के  नगर परिषद के वार्ड नं.- 4 में अवस्थित, गावी प्रोजेक्ट के तहत चिन्हित सत्र AWC-224,पर आयोजित नियमित टीकाकारण का औचक निरीक्षण जिला स्वास्थ्य समिति पटना से जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अवधेश कुमार,संस्कृति भारद्वाज,जिला समन्यवयक,पी. सी.आई., मंतोष कुमार,JSI, नवकुंज कुमार,प्रखंड समन्यवयक,पी.सी.आई. के द्वारा किया गया।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा टीकाकरण सत्र पर सर्वे एवं ड्यू का वेलिडेशन किया गया जिसके तहत सर्वे अपडेट नहीं पाया गया,जिसके लिए ANM एवं पेड मोबलाइजर को निदेशित किया गया कि टीकाकारण करने से पूर्व सर्वे एवं ड्यू का उपडेशन सुनिश्चित करें एवं टीकाकरण सत्र के उपरांत ड्यू बनाना सुनिश्चित करे।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी,संस्कृति भारद्वाज,जिला समन्यवयक,PCI, मंतोष कुमार,JSI, नवकुंज कुमार,प्रखंड समन्यवयक,पी.सी.आई. के द्वारा क्षेत्र में टीकाकरण से इन्कार करने वाले चिन्हित परिवारों के यहां जाकर मोबिलाइजेशन किया गया जिसके तहत लाभार्थी आलिया प्रवीण, जन्म दिनांक-29/10/2024,पिता- मो. राजू,माता-खुशबू प्रवीण को AEFI के डर के कारण पेंटा के द्वतीय टीका नही दिलाया गया था,जिसको DIO सर के द्वारा गृहाभ्रमन कर टीकाकारण के महत्व और फायदे को बतलाने के उपरांत खुशबू परवीन ने अपने बच्चों को टीकाकरण करवाने के लिये तैयार हो गयी तथा टीकाकरण सत्र पर आकर अपना बच्चा को टीकाकृत करवायी और अगले महीने भी वह अपने बच्चों को बीमारी से बचाने वाली टीका अपने बच्चे को जरूर दिलवायेगी।
तदोपरान्त जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद राणा बीघा,बाढ़ का दौरा किया गया जहां शीत सृखला कक्ष का निरीक्षण किया गया जिसके बाद डा. आकांक्षा चिकित्सा पदाधिकारी, मनीष सेन,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक,आलोक श्रीवास्तव,BCM से टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं को बेहतर बनाने की रणनीति पर प्रकाश डाला गया।

Back to top button
error: Content is protected !!