A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेखरगोनताज़ा खबरमध्यप्रदेश

जिले में उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति मैं सुधार के लिए एम एस एम ई विभाग आयोजित करेगा कार्यशाला

खरगोन अपडेट

जिले में उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए एमएसएमई विभाग आयोजित करेगा कार्यशाला

 

📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र खरगोन तथा लघु उद्योग निगम द्वारा खरगोन जिलें में 23 अप्रैल को 11 बजे होटल गोपाल मिडवे में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

 

      कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र की महाप्रबंधक श्री धनंजय द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में LEAN मैनेजमेंट, ZED सर्टिफिकेशन MSME पॉलिसी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। लघु उद्योग भारती जो की एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है उसके सहयोग से यह कार्यशाला खरगोन जिले में आयोजित की जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता का अनुरोध किया गया है। लघु उद्योग भारती की मालवा संयुक्त सचिव श्रीमती सीमा मिश्रा ने बताया कि सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बहुत अधिक लाभ होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!