A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जेकेएसएस ने विश्व सफाई दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया जागरूक

पीलीभीत। कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनियां खास मठ मंदिर पर शुक्रवार को विश्व सफाई दिवस के अवसर पर सुबह साढ़े छह बजे से जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वावधान में सफाई अभियान शुरू किया गया। मठ मंदिर के मैदान में फैली गंदगी को सामाजिक संगठन, जन कल्याण सुरक्षा संघ (जेकेएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। मैदान में फैली गंदगी कूड़े को इखट्टा कर उसका निदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने स्वयं झाड़ू उठाई और जन-जन में स्वच्छ भारत अभियान को एक जन आंदोलन बनाने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को न स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न किसी और को फैलाने देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ना गंदगी करेंगे ना करने देंगे। हम सब मिलकर एक स्वच्छ कचरा मुक्त ग्रह बना सकते हैं इससे आपके आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। सफाई के रहते व्यक्ति के शरीर में रोग कम लगने से समय और धन की बचत होती है। स्वच्छ रहेंगे तो कम बीमार पड़ेंगे और बीमारियों के इलाज में होने वाला खर्च और समय बचेगा। स्वच्छ घर होने से गांव स्वच्छ होगा तो सामाजिक माहौल सुधरेगा। यदि गांव साफ सुथरा होगा तो कई गंभीर रोगों से छुटकारा मिलेगा। गंदगी के चलते विभिन्न संक्रामक बीमारियां बच्चों व बड़ो को परेशान करती हैं। जिससे शारीरिक दुर्बलता होने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है इसलिए सभी को अपने आसपास घर को स्वच्छ रखना चाहिए। साफ सफाई करने वालों में अजय वर्मा, मानसिंह कुशवाहा, प्रदीप कश्यप, रवि जोशी, रामनाथ वर्मा, अरविंद जोशी, दुर्वेश जोशी फोरमैन शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!