A2Z सभी खबर सभी जिले की

जे आर एफ उत्तीर्ण कर राजकुमारी ने बढ़ाया जिले का नाम

जे आर एफ उत्तीर्ण कर राजकुमारी ने बढ़ाया जिले का नाम

इतिहास विषय की जेआरएफ छात्रा राजकुमारी को मिला सम्मान

बहराइच। क्षेत्रीय इतिहास के अनुसंधान और अध्ययन के लिए किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था में स्थापित सेंटर फॉर हिस्टॉरिकल स्टडीज में शोधार्थी छात्रा राजकुमारी को जूनियर रिसर्च फेलोशिप की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.प्रिया अग्रवाल थीं। कार्यक्रम के आयोजक सेंटर के प्रभारी डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि राजकुमारी थारू जनजाति एक ऐतिहासिक अध्ययन विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ से शोध कर रही हैं और अभी हाल में ही उन्होंने यूजीसी द्वारा आयोजित जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह महाविद्यालय व केंद्र के लिए एक उपलब्धि है। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार मिश्र, वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश सिंह, स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव, प्राणि विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सुधा शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिपाठी,अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रीता सिंह, पल्लवी वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

PANKAJ KUMAR SHUKLA BAHRAICH UP

I am a teacher and reporter
Back to top button
error: Content is protected !!