
जैसलमेर में विद्युत तकनीकी कर्मचारी के करंट लगने से हुवी मौत।
11केवी लाइन की बारी चेंज करते वक्त पीसीबी में करंट फैलने से रोहिताश कुमार गोदारा की हुवी मौत।
संवाददाता कोजराज परिहार।
जैसलमेर के चांधन सब डिवीजन विद्युत कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई ।
अधिशाषी अभियंता जीवना राम गर्ग ने बताया की सबडिवीजन चांधन के हेम सिंह की ढाणी में सुबह 4 बजे 11केवी लाइन की बारी चेंज करने के दौरान पीसीबी में अचानक करंट फैल गया जिसकी चपेट में आने से रोहित गोदारा सुलझ गया ।
और मौके पर मौजूद साथी कर्मचारी तुरंत देवीकोट जिला पीएससी लाया गया ।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जैसलमेर रेफर किया गया मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया मृतक रोहिताश का शव जवाहिर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया l
और सूचना पर मृतक के परिजन जवाहिर हॉस्पिटल की मोर्चरी के आगे पहुंचे है ।
और परिजनों का कहना है की जन्हा हादसा हुवा है ।
मौके पर जाकर तस्ली करने के बाद में शव का पोस्टमार्टम करवाएंगे
बताया जा रहा है की विद्युत कर्मचारी रोहित कुमार गोदारा 21वर्ष पुत्र महेंद्र कुमार निवासी सादुल शहर गंगानगर निवासी है ।
इस हादसे को लेकर राजस्थान के विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैनी ने बताया की सबसे बड़ी लापरवाही सिस्टम की हैं सैनी ने बताया की सबडिविजन में कन्ही पर भी सुरक्षा उपकरण नहीं है न ही सुरक्षा का हवाला दिया गया है ।








