
अजीत मिश्रा (खोजी)
लालगंज ।। बिजली विभाग के कर्मचारियों के मेहरबानी से केवल तीन दिनों में मिला महिला को मिला 142377 रुपए ,,एक लाख बयालीस हजार तीन सौ सतहततर रुपए का बिजली स्टीमेट,,, फिर से स्टीमेट को कम करने के लिए मांगे 20, 000 रुपए।
उत्तर प्रदेश
पूरा मामला जनपद बस्ती के शंकरपुर कुदरहा बिजली फीडर के चौबाह, लालगंज का है। जहां पर निवासी नज़रुन्निशा ने बिजली कनेक्शन लेने के लिए अप्लाई किया है, अप्लाई होने के बाद कनेक्शन करने के लिए क्षेत्रीय लाइन कर्मी को मिला तो उसने बिना बिजली विभाग कनेक्शन प्रक्रिया के बारे में बताए ही 6000रुपए की मांग की, महिला का आरोप है कि क्षेत्रीय लाइन कर्मी ने 6000 रुपए मांगे महिला ने कम रुपए में कनेक्शन करने के लिए बोला और 4000 रुपए दिए, कम पैसे होने के कारण वह कनेक्शन करने नहीं आया, उसका एक अन्य साथी जो कि प्राइवेट व्यक्ति चंद्रिका हैं उसने इस बात को सुना और आकर महिला से बोला कि मै आपका कनेक्शन मै कर दूंगा, उसके लिए आपको मुझे 2700 रुपए देना होगा,लाइन कर्मी के मिली भगत से प्राइवेट आदमी ने उस महिला का कनेक्शन कर दिया । कनेक्शन को केवल तीन दिन ही हुए थे कि इस बात की जानकारी जब लाइन कर्मी को हुई की उसने कम पैसे में कनेक्शन कर दिया तो उसने इस आक्रोश में आकर महिला से पक्की राशिद मांगी, केवल तीन दिन होने के कारण कोई पक्की राशिद नहीं थी तो लाइन कर्मी ने कनेक्शन बीच से आकर बिना किसी लीगल नोटिस के काट दिया दिया और बोला कि जेई साहब ने बोला है कि कनेक्शन को जाकर काट दो, जबकि जेई को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला ने यह आरोप लगाया कि, बिजली स्टीमेट142377 को कम करने के लिए बोला कि मुझको 20, 000रुपए दे दो उसको कम कर देंगे
उक्त प्रकरण के आधार पर महिला ने संबंधित लाइन कर्मी को सरकारी सेवा होने के साथ गैर सरकारी व्यक्ति से काम करने वा फर्जी स्टीमेट कम करने के नाम पर फिर से 20,000 रुपए मांगने वा बिना किसी लीगल नोटिस के बिजली कनेक्शन काटने पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाए।




















