
अम्बेडकर नगर।
नये थानाध्यक्ष से जगी उम्मीद पूर्व में रहें थानाध्यक्ष ने केवल दिया आश्वासन।जनपद के कोतवाली इब्राहिमपुर की निवासिनी का आरोप है कि मनीष कुमार पुत्र गनपत प्रसाद निवासी ग्राम पियारेपुर डिहवा, थाना- अहिरौली ने प्रेमजाल में फंसाकर उसका खूब शारीरिक शोषण किया फिर धोखा देकर विवाह करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने उसे क्षमा करके जीवन की दूसरी राह पकड़ी। पीड़िता का दूसरे लड़के के साथ परिवार वालों ने विवाह तय कर दिया है, जिसे विपक्षी बार-बार धमकाता है कि विवाह नहीं होने दूंगा वरना मुझे इतने रूपये दो। मेरे भावी पति को और मुझे धमकाता है और मेरी साथ की फोटुओ को दिखाकर ब्लैकमेल करता है, मुझसे सोने की एक अंगूठी ब्लैक मेल करके और डरवा कर ले चुका है, अब 20 हजार रूपया और मांग रहा है, विपक्षी पीड़िता का शारीरिक शोषण भी कर चुका है और अब ब्लैक मेल करके आर्थिक शोषण भी कर रहा है। पीड़िता द्वारा दिनांक 05.011.2024 को थाना इब्राहिमपुर में मुकदमा अपराध सं०- 0284 धारा 69 316 (2) 308 (2) 351 (3) बी एन एस के धाराओं मुकदमा पंजीकृत कराया गया था लगभग एक माह समय व्यतीत होने को हो रहा है। मुकदमें नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी विवेचक द्वारा अभी तक नही की गई है। कहीं न कहीं विवेचक द्वारा मुकदमें में नामित अभियुक्त को संरक्षण प्रदान करना प्रतीत हो रहा है। मुकदमें में नामित अभियुक्त व परिजन द्वारा लगातार वादनी को सुलह व समझौता करने के लिए डेरवाया व धमकाया जा रहा है। तथा जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है। जिससे मुकदमा वादनी डरी व सहनी हुई है। कही हमारे मुकदमें में विवेचक द्वारा एफ आर न लगा दिया जाय जिससे पीड़िता का मुकदमा किसी अन्य सर्कल के थाने में ट्रान्सफर कराये जाने का आदेश पारित करें जिससे मुकदमें में नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी अभिलम्ब हो सके। पीड़िता को न्याय मिल सके तथा भयमुक्त हो सके। इब्राहीम पुर थाना

