दरभंगाबिहार

दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन, किसानों को मिली तकनीक और योजनाओं की जानकारी

दरभंगा में दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। किसानों को आत्मा योजना, कृषि तकनीक और बिहार कृषि ऐप की जानकारी दी गई।

दरभंगा जिले के किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, नवीन जानकारी और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ, जो 24 दिसंबर तक जारी रहेगा। आयोजन का जिम्मा आत्मा, दरभंगा द्वारा संभाला गया है।

मेले का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री संजय नाथ तिवारी (संयुक्त निदेशक, दरभंगा प्रमंडल), श्री राजेश कुमार गुप्ता (जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी), जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. आकांक्षा, डॉ. शाहिद जमाल और डॉ. शिवेश भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद उप-परियोजना निदेशक मोना ऋचा ने किसानों को आत्मा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रशिक्षण, अध्ययन भ्रमण और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से किसान अपनी कृषि आय में वृद्धि कर सकते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिहार कृषि ऐप पर आधारित नुक्कड़ नाटक रहा। कलाकारों ने रोचक अंदाज में बताया कि किसान इस ऐप के जरिए घर बैठे मौसम की जानकारी, बीज संबंधी सलाह और खेती से जुड़ी अन्य सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि पदाधिकारी और संयुक्त निदेशक ने भी किसानों को संबोधित किया। वहीं, तकनीकी सत्र में डॉ. निधि (वैज्ञानिक, जाले) ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया।

मेले में कृषि विभाग एवं विभिन्न संस्थाओं के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आधुनिक कृषि यंत्रों और जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। परियोजना निदेशक डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि 24 दिसंबर को भी मेला जारी रहेगा और बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!