
अरेराज (पूर्वी चम्पारण) :
अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल के समीप औषधि निरीक्षक की टीम ने दवा दुकानों में छापेमारी की जिसमें दो दुकान बिना ड्रग लाइसेंस के संचालित पाया गया। इसके संचालक प्रभात कुमार पांडेय एवं धीरज तिवारी बताए जा रहे हैं, इन दोनों दुकानों से कुछ संदिग्ध दवा का सैंपल लिया गया तथा लाखों रुपए के मूल्य के दवा को जप्त किया गया, छापेमारी टीम के ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि संदिग्ध दवा को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। छापेमारी टीम में ड्रग इंस्पेक्टर सागर मल सोनी, दयानंद प्रसाद, सुशील कुमार, रईस आलम, और राकेश सिंह के साथ अरेराज थाना के पुलिस बल शामिल थे।



