A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

दो पटरियों के बीच 58 वर्षीय सरदार बलदेव सिंह का शव मिला

लोयाबाद :-
बांसजोडा रेलवे साइडिंग में सुबह दो पटरियों के बीच 58 वर्षीय सरदार बलदेव सिंह का शव मिला। लोयाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। वह पंजाब का रहने वाला था।

#उसका परिजन यहां पर नहीं रहता है, वह मदनाडीह में एक व्यक्ति के घर में अकेला ही रहता था। वह चालक था और निजी वाहन चलाता था। लेकिन अब वह गाड़ी चलाना बंद कर कोलियरी रेलवे साइडिंग से कोयला ला कर घर घर जाकर बेचता था और उसी पैसे से अपना जीवन यापन चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइडिंग में कोयला लेने के लिए आया था कि इसी बीच एक तरफ से धनबाद चंद्रपुरा सवारी गाड़ी तथा दुसरी तरफ से मालगाड़ी गुजर रही थी वह उसी के बीच में रह गया। वह वहीं पर गिर पड़ा संभवतः सर के पीछे पत्थर से चोट लग जाने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का खुलासा होगा क्यूंकि उसका बायान पैर में हल्का चोट है l

Back to top button
error: Content is protected !!