
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 28 जनवरी 2026
नागपुर===> महाराष्ट्र में महानगर पालिका चुनाव संपन्न हो चुके हैं, परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। अब महापौर का इंतजार है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर में महापौर का चुनाव छह फरवरी तक तय किये जा सकते हैं। दो फरवरी को महापौर के लिए नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। जानकारी अनुसार महानगर पालिका की पहली आमसभा में महापौर का चुनाव हो सकता है। नागपुर के रेशमबाग सुरेश भट्ट सभागृह में महापौर चुनाव के लिए आमसभा बुलाई जा सकती है। मालूम हो कि नागपुर मनपा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनाव के बाद सामने आई है। नागपुर महानगर पालिका के 151 नगरसेवकों की सीट मे से भाजपा को 102 सीट प्राप्त हुए हैं। नागपुर महापौर का पद इस बार सर्वसाधारण महिला के लिए आरक्षित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुमत के आधार पर भाजपा का महापौर बनना तय माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार 28 जनवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी का नागपुर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा गटनेता चुना जा सकता है। जिसके बाद विभागीय आयुक्त कार्यालय में मनपा गट पंजीयन किया जायेगा। इसके बाद ही महापौर के पद के लिए उपयुक्त नाम की मुहर भी लग सकती है।







