

कटनी
कुठला थाना अंतर्गत ग्राम पिलौजी की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला बिमला देवी ने कुठला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले अरुण अवस्थी और उसके साले मोनू ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। महिला का आरोप है कि उनके बेटे के काम को लेकर अरुण अवस्थी और मोनू ने उनके घर आकर विवाद किया और गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब बीच-बचाव करने आई उनकी बहुएं ललिता और नीलू आईं, तो उनके साथ भी अभद्रता की गई,
बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बुजुर्ग महिला ने पुलिस से न्याय की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला आदम मिजाज पाते हुए पीड़िता को एन,सी,आर,काट कर न्यायालय जाने की सलाह दी
कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे








