

बुरहानपुर म.प्र। पत्रकारों पर हमला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ। इस बीच बुरहानपुर ज़िलें मे घर लौट रहे पत्रकार पर अज्ञात तत्वों ने प्राणघातक हमला कर दिया और फरार होगये । पीड़ित पत्रकार अनिल महाजन ने बताया कि वह अपना कार्य करके घर लोट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन पर लोहे कि रोट से हमला करदिया मौके मौजूद लोगो द्वारा जब बीच-बचाव का प्रयास किया गया तो अज्ञात युवक मौके से फरार होगये। अनिल महाजन ने कहा कि यह हमला मुझपर जनहित कि खबर दिखाने के बाद करवाया गया है। हमले मे पत्रकार को गंभीर चोटें आई है,जिसका उपचार ज़िला अस्पताल मे किया जा रहा है। उक्त हमले कि वरिष्ठ पत्रकारों ने निंदा कि है और प्रशासन से अज्ञात हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त धाराओ मे कार्रवाई करने कि मांग की है पीड़ित पत्रकार का हाल-चाल जानने पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह (शेरा भैय्या) भी पहुँचे और पीड़ित पत्रकार से हाल-चाल पूछा। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह ने इस हमले कि निंदा की।



