
*पर्यटन विभाग के द्वारा किया जाएगा गया जिलान्तर्गत गाँधी मैदान का पुर्नविकास*
*- गया जिलान्तर्गत गाँधी मैदान के पुर्नविकास कार्य हेतु राशि 4,31,01,400/- (चार करोड़ एकतीस लाख एक हजार चार सौ) रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी।*
*- गांधी मैदान के दो एकड़ हिस्से में पर्यटन के दृष्टिकोण से तालाब का सौंदर्यीकरण और उसके आसपास प्ले एरिया का पुर्नविकास किया जाएगा।*
गया 27.11.2024, ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने बताया कि पर्यटन विभाग के द्वारा गया जिलान्तर्गत गाँधी मैदान का पुर्नविकास कार्य किया जाएगा। गया जिलान्तर्गत गाँधी मैदान के पुर्नविकास कार्य हेतु पर्यटन विभाग के द्वारा राशि 4,31,01,400/- (चार करोड़ एकतीस लाख एक हजार चार सौ) रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के मुताबिक मैदान के तालाब और उसके आसपास के दो एकड़ के हिस्से में ग्रीन एरिया, प्ले एरिया, फाउंटेन, गजीबो, पाथ-वे, सीटिंग एरिया और पब्लिक ट्वायलेट आदि पर्यटकीय सुविधाओं का पुर्नविकास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गया जी का न केवल धार्मिक बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी महत्व है। गया का गांधी मैदान राजधानी की तरह सुसज्जित और सुव्यवस्थित हो, इसके लिए पर्यटन विभाग ने उसके पुनर्विकास की योजना बनाकर उसे स्वीकृति दी है। इससे न केवल गांधी मैदान व्यवस्थित होगा बल्कि मैदान का बेहतर सौंदर्यीकरण भी होगा। इस योजना की कार्यकारी एजेन्सी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम है, जो इस पुनर्विकास कार्य को 12 माह की अवधि के भीतर पूरा करेगी।
ज़िला पदाधिकारी गया ने बताया कि माननीय मंत्री बिहार सरकार सह नगर विधायक डॉ० प्रेम कुमार द्वारा भी लगातार प्रयाश किया गया जिसका परिणाम है कि पर्यटन विभाग द्वारा गाँधी मैदान का पुर्नविकास एव सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है। गया जिला के लिए खुशी की बात है कि जल्द ही गांधी मैदान और खूबसूरत दिखने लगेगा।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज




