

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में प्रथम रैंक दिलाने के उद्देश्य से तैयारियां जोरों शोरों से प्रारम्भ की जा चुकीं हैं। भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के संदर्भ में जारी की गई गाइडलाइन अनुसार निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्ययोजनायें तैयार कर स्वच्छता व्यवस्था चाकचौबंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को निगमायुक्त ने सुबह-सुबह शहर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क पर पान गुटखा खाकर थूकने वालों की लापरवाही से बने लाल धब्बे रेड स्पॉट देखकर उन्हें तत्काल प्रेसर मशीनों के माध्यम से धुलवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने पान गुटखा खाकर यहां वहां थूकने वालों की पहचान कर सख्त जुर्माने की कार्यवाही के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा की स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की गाइडलाइन अनुसार रेड और यलो स्पॉट्स दिखने पर शहर को 150 नंबर तक का नुकसान हो सकता है। सभी सफाईमित्र इसका विशेष ध्यान रखें यदि कोई भी खुले में पेशाब प्रसाधन करता है या पान गुटखा खाकर यहां वहां थूकते पाया जाता है तो तत्काल उस लापरवाह व्यक्ति पर जुर्माने की कार्यवाही करें। नुक्कड़ नाटकों व अनाउंसमेंट आदि प्रचार प्रसार के माध्यम से जन जन तक यह सूचना पहुंचायें। सार्वजनिक टॉयलेट्स व यूरिनल्स की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है इन तक नागरिकों की पहुंच आसान हो इसके लिए संकेतक लगवाएँ। उन्होंने बस स्टैंड परिसर सहित दीनदयाल चौक पर पान की गुमठी, चाय-नास्ता दुकानों सहित पान गुटखा बेचने वाले विभिन्न दुकान संचालकों से संवाद किया और अपने पास गीले व सूखे कचरे हेतु डस्टबिन के साथ एक डस्टबिन पीकदान बनाकर रखने की समझाईस दी। उन्होंने दुकान संचलकों से कहा की वे अपनी दुकान पर आने वाले प्रत्येक पान गुटखा खाने वाले ग्राहक को पीकदान डस्टबिन में ही थूकने हेतु जागरूक करें अन्यथा की स्थिति में पान गुटखा दुकान संचालकों पर भी जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने कहा की हमारा शहर पहले की अपेक्षा बहुत साफ स्वच्छ हुआ है अब हमें इन छोटे-छोटे लेकिन बेहद महत्वपूर्ण पहलुओं पर नागरिकों को जागरूक बनाना है प्रत्येक पान-गुटखा बेचने वाला अपने ग्राहकों को रोकेगा टोकेगा तो लोग पान गुटखा खाकर थूकने के लिए डस्टबिन खोजने लगेंगे यहां वहां सड़कों या सार्वजनिक स्थलों पर थूककर रेड स्पॉट नहीं बनाएंगे। रेड स्पॉट और येलो स्पॉट सार्वजनिक स्थानों की गंदगी को दर्शाने वाले प्रमुख संकेत हैं ये हम सभी को देखने में गंदे लगते हैं। सागरवासी रेड और यलो स्पॉट को समाप्त करने के साथ शहर की रैंकिंग नंबर-1 लाने में सहयोगी बने। इन्हे खत्म करने के लिए नगर निगम विशेष अभियान चलायेगा। सार्वजनिक स्थानों, दीवारों, और सरकारी कार्यालयों में पान-गुटखा थूकने वालों पर भारी जुर्माना भी लगाया जायेगा।
प



