
प्रेस विज्ञप्ति गया जी,
आज दिनांक 08/09/2025 को
पितृ पक्ष मेला में भारत स्काउट और गाइड का सेवा शिविर आज तीसरा दिन।
गया जी-बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला इकाई गयाजी के द्वारा पितृपक्ष मेला के अवसर पर लगातार तीसरे दिन अपनी सेवाएं बाहर से आये हुए तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओ को समर्पित कर अपना सहयोग प्रदान करने का कार्य कर रहा है। जिला सचिव रणजीत कुमार ने कहा की भारत स्काउट एवं गाइड गयाजी के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर अपना सहयोग सेवा परमो धर्मः के उद्देश्य के साथ समर्पित कर रहा है।जिला मुख्य आयुक्त पुरंदर सावर्णय तथा सूचना जनसंपर्क प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड मानवता की सेवा के उद्देश्य के साथ आगे बढ कर मेला क्षेत्र में अपनी सेवाए दे रहा है।जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड के द्वारा जरूरतमंद श्रद्धालुओ तथा जिला प्रशासन को अपनी सेवाएं दे रहा है। जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि मेला क्षेत्र के विष्णु पद मंदिर के गेट देवघाट सूर्यकुंड अक्षय वट्ट रामशिला रेलवे स्टेशन एवं मातंग वापी बोधगया इन सारे जगह पर भारत स्काउट और गाइड के छात्र-छात्रा । आए हुए तीर्थ यात्रियों को निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं। असमर्थ तीर्थ यात्रियों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराना भीड़ नियंत्रण करना इत्यादि कार्यक्रम में लगाया गया है।अंकनीय है कि पितृपक्ष महासंगम के अवसर पर देश एवं दुनिया से लोग अपनी आस्था तथा सनातन संस्कृति के अनुरुप अपने पूर्वजों के मुक्ति हेतु पिंडदान समर्पित करने गयाजी आते हैं। इस पावन एवं पवित्र अवसर पर देश विदेश से आये हुए श्रद्धालुओ की सेवा के संकल्प के साथ बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड अपनी पुरी प्रतिबद्धता से अपनी सेवा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। स्काउट मास्टर के रूप में कार्य कर रहे अरुणोदय ,रविंद्र कुमार मधु कुमारी ,निलेश कुमार अजीत कुमार ,सरिता कुमारी सुप्रिया सुमन ,प्राची कुमारी डॉक्टर कलीमुद्दीन अंसारी अमित कुमार ,रवि कुमार ,धनंजय शर्मा राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट सह शिक्षक धीरज कुमार इन सभी शिक्षकों के नेतृत्व में स्काउट गाइड सेवा कार्य कर रहे हैं।
विश्वास भजन
गोपाल कुमार जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड गया जी।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़













