
कठूमर विधानसभा क्षेत्र के गांव रेटा में युवा टीम गौ सेवकों द्वारा एक पीड़ित नंदी महाराज को गौ सेवा वसुंधरा सेवा ट्रस्ट वृंदावन गोशाला धाम पहुंचाया आप को बता दें कई दिन पूर्व किसी ने नंदी महाराज की पीठ को आग से जला दिया था और पीड़ित असहाय नंदी जिसका एक पैर भी टूटा हुआ था भूखा प्यासा तड़फ रहा था जिसको गांव रेटा के युवा टीम द्वारा कई दिनों तक सेवा उपचार किया और ब्रजनगर गौ सेवा वसुंधरा सेवा ट्रस्ट वृंदावन से जुड़े महेश शर्मा को फोन पर अवगत कराया जिससे तुरंत प्रभाव से गौ सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस लेकर सूचना स्थान पर पहुंच कर ले गए और मथुरा पहुंचा कर सराहनीय कार्य किया टीम के रमेश शर्मा ने बताया कि हम क्षेत्र के कोई भी पीड़ित असहाय गौ वंश की सेवा में 24 घंटे तत्पर है कोई भी हमे ऐसी स्थिति में सूचित कर इस पुण्य कार्य में भागीदार बनकर सत्य सनातन संस्कृति एवं गौ रक्षा कर अपना मनुष्य जीवन का वास्तविक धर्म का पालन करें 








