A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

घरेलू एलपीजी गैस सेवाओं को जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण या ई केवाइसी जरूरी होगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 16 मार्च 2026

===-: भारत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार 15 मार्च 2026 को यह घोषणा की है कि सभी घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को एलपीजी की सेवाएं सब्सिडी जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण या ई केवाइसी अनिवार्य होगा। भारत पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि अब तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक मोबाईल एप्प के साथ साथ ही आधार फेसआइडी एप्प का उपयोग करते हुए स्मार्ट फोन के जरिए घर पर ही सत्यापन की यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। एक्स पोस्ट पर साझा किए गए एक पोस्ट पर मंत्रालय ने कहा कि सभी घरेलू एलपीजी ग्राहकों के बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण ई केवाइसी अनिवार्य है। एलपीजी घरेलू उपभोक्ता अब घर पर ही अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाईल एप्प और आधार फेसआइडी एप्प के माध्यम से सत्यापन पूरा कर सकते हैं जारी नये निर्देशों के अनुसार एलपीजी उपभोक्ताओं को अपने आधार कार्ड को बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए से लिंक और प्रमाणित करना होगा। जानकारी के अनुसार यह नियम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के द्वारा प्रदान किए गए एलपीजी कनेक्शन के उपभोक्ताओं पर लागू होता है। भारत सरकार ने कहा है कि सत्यापन की यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है इसे एलपीजी वितरक के गए बिना ही डिजिटल रूप से पूरा किया जा सकता है। घरेलू एलपीजी उपभोक्ता अपनी संबंधित तेल कंपनी के मोबाईल एप्प का उपयोग करते हुए आधार फेस आइडी एप्प के माध्यम से ही चेहरे की पहचान कर सकते हैं। आधिकारिक लिंक- http:// www.pmuy• gov• in/ ejyc• html या अपनी तेल कंपनी के मोबाईल एप्प और आधार फेस आइडी एप्प को डाउनलोड करें। निर्देशों का पालन करें, आधार फेस आइडी एप्प का उपयोग करके चेहरे की बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरा करें। सत्यापन सफल हो जाने पर उपभोक्ता का एलपीजी खाता भी प्रमाणित हो जायेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अपने एलपीजी रिफिल से पहले बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण को पूरा करना होगा। यदि ई केवाइसी पूरा नही होता है तो फिर प्रमाणीकरण पूरा होने तक एलपीजी की सब्सिडी और रिफिल की आपूर्ति को रोकी भी जा सकती है मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक वित्तीय वर्ष मे प्रमाणीकरण पूरा हो जाने पर इसे फिर से दुबारा उसी वित्तीय वर्ष मे दोहराने की जरूरत नही होगी। अधिक जानकारी के लिए एलपीजी हेल्पलाइन नंबर- 18002333 555 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर स्थानीय एलपीजी वितरक से भी संपर्क किया जा सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!