मंडला

पुल की रैलिंग तोड़ पुल पर हवा में लटकी बस बड़ा हादसा टला सभी यात्री सुरक्षित

पुल की रैलिंग तोड़ पुल पर हवा हवा में लटकी बस बड़ा हादसा टला सभी यात्री सुरक्षित

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज से शिवम यादव की रिपोर्ट 

मंडला जिले के विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम कोको के पास हलोन पुल पर आकाश ट्रैवल्स की बस जो कि डिंडौरी से चलकर बिछिया आ रही थी देर शाम बस कोको के समीप हलोन नदी पर बने पुल पर अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़ रैलिंग के सहारे हवा में लटकी गई उसी वक्त यात्रियों में चीख पुकार मच गई गनीमत रही कि बस नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और यात्रियों को समुचित व्यवस्था कराई 

मिली जानकारी अनुसार बस में करीब 25 से 30 यात्री थे और वो सभी सुरक्षित है बताया जाता है कि दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ दो पहिया वाहन चालक शराब के नशे में चूर थे फिलहाल खोजबीन जारी है 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए बिछिया से शिवम यादव की रिपोर्ट 

Back to top button
error: Content is protected !!