A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पेट्रोलियम पदार्थों की सतत आपूर्ति जारी – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोलियम पदार्थों की सतत आपूर्ति जारी है। प्रदेश के बॉटलिंग प्लांट्स में घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है। घरेलू गैस उपभोक्तांओ द्वारा की गई बुकिंग के विरूद्ध एलपीजी सिलेण्ड र का प्रदाय निरंतर रूप से किया जा रहा है। साथ ही कॉमर्शियल उपभोक्तांओं को शासन द्वारा तय किये गये प्राथमिकता क्रम अनुसार आवंटन प्रतिशत के आधार पर कॉमर्शियल गैस सिलेण्डसरों की सप्लायई सतत रूप से की जा रही है। घरेलू एवं कॉमर्शियल की सप्ला ई में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं। प्रदेश के जिलों में स्थित बॉटलिंग प्लांकट तथा वितरकों के पास उपलब्धकता एवं प्रदाय की सतत रूप से समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में आज की स्थिति में सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल/डीजल का पर्याप्तं स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉसक की कमी की कोई स्थिति नहीं है, एवं कंपनी के डिपो से भी डीजल/पेट्रोल की लगातार कंपनी द्वारा पूर्ति की जा रही है ,प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 2131 स्थानों पर जांच की गई तथा 2959 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए। साथ ही 9 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश के 438 रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) की जांच कराई गई है। इसमें एक प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। प्रदेश के समस्ते जिला आपूर्ति नियंत्रक/अधिकारी एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों को सतत रूप से पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने सीजीडी संस्थाओं की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि सभी सीजीडी (सिटी गैस डिस्ट्रीयूशन) संस्था ओं द्वारा घरेलू एवं कॉमर्शियल कनेक्शान की मांग/शिकायत दर्ज करने तथा निराकरण करने के लिए कंट्रोल रूम की स्थाबपना की गई है। एसीएस श्रीमती शमी ने निर्देशित किया कि प्रत्येएक सीजीडी संस्थाा सिटीवाईज एवं लोकेलिटीवाइज कुल परिवारों की संख्याश के विरूद्ध प्रदाय किये गये पीएनजी कनेक्श न एवं आगामी माहों में प्रदाय किये जाने वाले पीएनजी कनेक्श्न आदि का विस्तृरत विवरण प्रस्तु्त करेंगे। प्रत्येहक सीजीडी संस्थाद सिटीवार अलग लोकेलिटी में दिनांकवार कैम्पि शेड्यूल्डर करेगें। कैम्पं में जिला प्रशासन एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ड पार्षद उपस्थित होंगे। सीजीडी संस्था्एं उपभोक्ता ओं के लिए प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे पेम्पषलेट, ब्रोशर आदि तैयार कर व्या पक प्रचार-प्रसार करेंगे। सभी सीजीडी संस्थारओं को हर समय पर्याप्तज संख्याप में कैटेगरीवाइज उपकरण एवं मैन पॉवर की उपलब्धाता सुनिश्चित करने के लिये निर्देश दिये गये। पीएनजी कनेक्शतन की सतत समीक्षा करने के लिए जिला स्तणर पर कलेक्टेर/एडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी/सेल्सॉ ऑफिसर एवं सीजीडी संस्थाथ का जिला अधिकारी अधिकृत होंगे। प्रदेश के शहरों में जिन स्था,नों से पाइपलाइन गई है, उस पाइपलाइन के आस-पास के घरेलू एवं व्या्वसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्श न के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑयल कंपनी द्वारा जानकारी दी है कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी तथा सीएनजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धी है। पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। आम जनता से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्याा में सीजीडी संस्थाकओं को आवेदन कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्तअ किये जायें, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम हो एवं सतत रूप से पीएनजी की आपूर्ति की जा सके।प

Back to top button
error: Content is protected !!