
*शीशगढ़, मीरगंज बरेली* l वर्षो पहले देखा सपना पूरा हुआ, मंगलवार को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज शीशगढ़ बरेली का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मीरगंज भाजपा विधायक डॉ डी सी वर्मा ने फीता काटकर किया कस्बा शीशगढ़ में बहुत लम्बे समय से राजकीय इंटर कॉलेज की मांग थी छात्र- छात्राओं को शिक्षा के लिए बेहद कठिन समस्या का सामना करना पड़ता था अब गरीब, मजदूर आम लोगों के लिए शिक्षा का बेहत्तर विकल्प मिल सकेगा नवंबर 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने शीशगढ़ के अध्यक्ष हाजी गुड्डू की बात मानते हुए शीशगढ़ कस्बे को एक राजकीय इंटर कॉलेज तथा सरकारी हॉस्पिटल जो बरेली बस स्टैंड के निकट बना हुआ है देने का काम किया था और जनता इसका लाभ भी ले रही है आजादी इतने वर्ष बीतजाने के बाद भी किसी ने नहीं सोचा इतने बड़े कस्बे मे भी राजकीय इंटर कॉलेज होना चाहिए सब पड़ेंगे सब बढ़ेंगे”चेयरमैन पति हाजी गुड्डू ने क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा से से कहा मेडिकल प्रशिक्षण के लिए हम लोगों को बहेड़ी जाना पड़ता है मेडिकल प्रशिक्षण शीशगढ़ कस्बे में ही होना चाहिए साथ ही साथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलोफर ने पत्र देकर शीशगढ़ कस्बे में बाईपास की भी मांग उठाई है क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने बहुत जल्द शीशगढ़ कस्बे मे बाईपास बन बाने का आश्वासन दिया है
कार्यक्रम में रामऔतार मौर्य, अंकुश राज गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बरेली, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान,प्रमोद देवल और सभी क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे

*विपिन गुप्ता
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
बरेली*




