A2Z सभी खबर सभी जिले की

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 10 लेखपालों पर कार्रवाई, वेतन रोका गया

📍 जमानिया/तहसील क्षेत्र से रिपोर्ट
फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरतने वाले लेखपालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने तहसील क्षेत्र के 10 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, सभी संबंधित लेखपालों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के दौरान कई लेखपालों द्वारा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई की जद में आए लेखपालों में पाहसैय्यद राजा के रचित कुमार, रमवल के रमेश राम, कसेरा पोखरा के मयंक सिंह, रामपुर फुफुआव के तौकीर हसन, बूढ़ाडीह के विनीत सिंह, बरूईन के विजय कुमार सिंह, जमानिया क्षेत्र के रूपेश रंजन सिन्हा, टीसौरा के राहुल राम, जीवपुर के शिवाजी यादव तथा चितावन पट्टी के सुभाष चंद्र शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य में सुधार न होने की स्थिति में आगे और कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। इस कदम से तहसील क्षेत्र में अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!