

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फिल्म और टीवी कलाकार मुकुल देव का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जानकारी अनुसार वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे हाल ही में उनहें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। मुकुल देव के निधन का कारण अभी तक सामने नही आया है। मुकल देव हिन्दी पंजाबी दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ साथ टेलीविजन चैनल में भी सक्रिय रहे। फिल्म “सन ऑफ द सरदार” में मुकुल देव ने टोनी सिंह संधू का अभिनय किया था। इस अभिनय से मुकुल देव को खास पहचान मिली। मुकुल देव ने राजकुमार जय हो यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।


