A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़तेलंगनामहासमुंद

फूलो देवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार*

फूलो देवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार*

*फूलो देवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार*

 

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की प्रत्याशी फूलो देवी नेताम निर्विरोध रूप से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गई हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर प्रदेश भर से नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इसी क्रम में सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने भी उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर आदिवासी समाज का सम्मान करते हुए एक सशक्त महिला नेतृत्व को राज्यसभा भेजने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि फूलो देवी नेताम लंबे समय से समाज सेवा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रही हैं और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाती रही हैं।

उन्होंने कहा कि फूलो देवी नेताम का राज्यसभा पहुंचना केवल कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे संसद के उच्च सदन में प्रदेश की जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को मजबूती से उठाएंगी।

मोक्ष कुमार प्रधान ने आगे कहा कि फूलो देवी नेताम विशेष रूप से आदिवासी समाज, महिलाओं, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों को राज्यसभा में प्रभावी ढंग से रखने का कार्य करेंगी। उनके अनुभव और संघर्षशील नेतृत्व से छत्तीसगढ़ की आवाज देश की संसद में और अधिक मजबूती के साथ गूंजेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही आदिवासी, गरीब और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और फूलो देवी नेताम को राज्यसभा भेजना इसी सोच और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Back to top button
error: Content is protected !!