
#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़#
उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर#
उदयपुर– बड़ी सादड़ी नगर के रावला चौक पर जनता क्लिनिक का उद्घाटन किया इस अवसर पर राजस्थान सरकार के सहकारिता मन्त्री एवं बड़ीसादड़ी के विधायक गौतम दक ने फीता काट कर किया किया।
समारोह में उपस्थित स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए मन्त्री दक ने कहा यह क्लिनिक स्थानीय नागरिकों को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक सुगमता से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए प्रयासरत है।
उद्घाटन के अवसर पर नगर पालिका, बड़ी सादड़ी अध्यक्ष विनोद कंठालिया, भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
जनता क्लिनिक के माध्यम से आमजन को परामर्श, जाँच और दवाइयाँ मिलेंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएँ घर-घर तक पहुँचेंगी। यह पहल न केवल जन-जन के स्वास्थ्य की रक्षा करेगी बल्कि स्वस्थ समाज निर्माण में भी सहायक सिद्ध होंगी





