
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने आज सागर जिले के नरयावली ग्राम पंचायत में सांदीपनि स्कूल के लोकार्पण समारोह में सागर जिले में मकरोनिया चौराहे पर फलाई ओवर बनाने की घोषण की। वही मुख्यमंत्री ने कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित प्राक्कलन की राशि 240 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने शासकीय आईटीआई कॉलेज जरुआखेड़ा में नवीन ट्रेड इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सोलर टेक्नीशियन ट्रेड प्रारंभ करने की घोषणा की। वही नगर परिषद कर्रापुर में विकास कार्य हेतु विशेष निधि से 5 करोड रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास के नवीन भवन बनाने की घोषण की तथा खाखरोन-ईशुरवारा मार्ग में धसान नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक फोरलाइन निर्माण कार्य की घोषण की। वहीं मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर निर्माण बनाने की भी घोषणा की।






