A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

यात्री प्रतीक्षालय का आधा हिस्सा गिरा। ग्रामीणों ने पुनः निर्माण की रखी मांग अब देखना यह है कि कब तक जागेगा प्रशासन

 

धार जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360

सरदारपुर।बरमंडल बस स्टैंड पर वर्षो पूर्व बना यात्री प्रतीक्षालय जहां यात्री बस के इंतजार में बैठते हैं तथा बारिश में भी बाहर से आये हुए यात्री सहित राहगीर रुककर बारिश से बचते हैं वहीं पूर्व में उक्त प्रतीक्षालय को पुर्व सरपंच मोहनलाल मावी के द्वारा 2014 में रिपेयरिंग भी किया जा चुका है परंतु बात में किसी सरपंच ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया जिसके कारण मंगलवार को एक साइड का हिस्सा किसी कारणवश गिर गया किंतु कोई जनहानि नहीं हुई। गनीमत रही की हादसे के दौरान प्रतीक्षालय में कोई भी यात्री नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। यात्री प्रतीक्षालय का एक तरफ का हिस्सा अचानक बिना आंधी तुफान के गिरना किसी के गले नहीं उतर रहा है।
वहीं किसी का कहना है कि रेती का एक बड़ा वाहन तेज गति से निकला जिसकी कंपन से दीवार भरभरा कर गिर गई। वहीं दूसरा पहलू में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात शरारती तत्व ने जानबूझकर यात्री प्रतीक्षालय की दीवार को क्षतिग्रस्त किया गया होगा।इस संबंध में सरपंच शंकरलाल मेडा से चर्चा की गई तो बताया कि मैं अभी घर शादी में व्यस्त हूं अगर ऐसा है तो नवीन निर्माण किया जाएगा। वहीं ग्रामीणजनों ने भी ग्राम पंचायत बरमंडल से पुनः यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण की मांग की है। ग्राम के अन्नपूर्णा माता परिसर के सामने भी यात्री प्रतीक्षालय जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में है व कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है ग्रामीणों ने दोनों यात्री प्रतीक्षालयो के पुनर्निर्माण की मांग की है ताकि यात्रियों को गर्मी , बारिश के समय बसों के इंतजार में समस्या ना हो। अब देखना है प्रशासन कब तक जागता है और दोनों यात्री प्रतीक्षालयों की सुध लेता है। बस स्टैंड पर क्षतिग्रस्त यात्री प्रतीक्षालय का दो दिन बाद पटवारी ने मौका पंचनामा बनाया।

Back to top button
error: Content is protected !!